सप्ताह व्यापी अमृतवेले प्रभात फेरी के अंतिम दिन वृंदावन धाम अपार्टमेंट में संगत का स्वागत






रानीगंज-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहादत पर्व को समर्पित रानीगंज गुरुद्वारा से सिख संगत के द्वारा सप्ताह व्यापी प्रभात फेरी के अंतिम दिन वृंदावन धाम अपार्टमेंट में संगत का स्वागत किया गया. इस अवसर पर रानीगंज गुरुद्वारा के रागी जत्था रविन्द्र सिंह द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति किया गया.वहीं इस मौके पर रानीगंज गुरुद्वारा के ग्रंथि सुखपाल सिंह, गुरदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक प्रतिदिन अमृतवेले सुबह 5: बजे से पहले निशान साहिब की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, जिसमें सिख पुरुष महिला गुरु की वाणी कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत करते-करते पूरे नगर की परिक्रमा कर रहे है . उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रानीगंज द्वारा 348 वां श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी दिवस 17 दिसंबर रविवार को शिशु बगान मैदान में मनाया जाएगा, जिसमें दिल्ली के कीर्तनी जत्था भाई महेंद्रजीत सिंह खालसा एवं दिल्ली के धर्म प्रचारक डॉक्टर मनप्रीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. तत्पश्चात गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में भजन मंडली के द्वारा कीर्तन करते हुए पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी.आयोजन को सफल बनाने में गुलशन आरोड़ा, सुंदर सिंह,के अलावा वृंदावन धाम समिति के अध्यक्ष प्रमोद तोदी, सचिव उमेश सरायां,प्रोफेसर स्वदेश मजूमदार,टिंकू गोयल,आदित्य मूंधड़ा आदि की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर