साफ-सफाई को लेकर नगर निगम है लापरवाह,नहीं उठाई जाती है रोज कूड़ा-कचरा

 मार्केट की सड़कों पर नाला से गंदगी निकाल कर गंदगी सफाई कर्मी छोड़ देते हैं


सफाईकर्मी की इच्छा से हाेती है सफाई,बोरो के सेंटीशन विभाग के अधिकारी दोष देते है नागरिकों पर


पूरे बाजार में पसरी है गंदगी 






रानीगंज--शहर की सफाई को लेकर आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो लापरवाह बना रहा. शहर से लाखों के राजस्व की उगाही होती है,फिर भी नगर निगम शहर की सफाई को लेकर कर्मी से लेकर पदाधिकारी लापरवाह बने हुए हैं.शहर के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष बोस रोड जैसे महत्वपूर्ण स्थान के किनारे कई अस्पताल,नर्सिंग होम,कई होटल,छोटे मोटे शॉपिंग मॉल है, इससे नगर निगम को लाखों रूपये का राजस्व आता है फिर भी नगर निगम इस पर कभी भी सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देती . पालीथिन के कैरी बैग इधर से उधर हवा के साथ उड़ते रहते हैं. शिकायत के बाद भी बोरो के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है. मार्केट की सड़कों पर नाला उड़ाही कर गंदगी सड़क पर जमा कर छोड़ देते है ,बोरो के सफाईकर्मी. पूरेबाजार में पसरी है गंदगी, सफाईकर्मी की इच्छा से हाेती है सफाई. अपनी सुविधा के मुताबिक जब मन होता है तब सफाई करवाई जाती है. कई स्थानों पर एक दो सप्ताह से दिन भर कचरा जमा रहता है इसकी सफाई से भी नगर निगम बेपरवाह बना रहता है. रानीगंज शहर की स्थिति बदहाल है. जगह-जगह कूड़ा कचरा का अंबार लगा नजर आता है . रानीगंज के नीलकंठ होटल के समीप कचरा डस्टबिन से निकल कर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कई सप्ताह से यहां कचरा ना उठा हो. यही स्थिति शहर के अन्य स्थान की भी रही. जगह-जगह कूड़ा कचरा तथा नालों की स्थिति बदहाल है.बीते दिन तो रानीगंज के सीपीएम नेता हेमंत प्रभाकर ने तो सोसल मीडिया में कचरे का ढेर को पोस्ट पर लिखा है की रानीगंज बोरो रानीगंज शहर वासियों गंदगी का यह तोहफा दे रहे है. हालांकि इस संबंध में रानीगंज बोरो के सेंटीशन विभाग का अधिकारी सुमित चटर्जी नियमित सफाई करवाने की जगह पर उनका कहना है की रास्ते के दूसरी तरफ रखे एक बड़े डस्टबीन को स्थानीय एक व्यक्ति ने हटवा दिया है,जिसके कारण सामने रखे डस्टबिन में सब कचरा फेंका जाता है,जिसके कारण यहां कचरा मौजूद हो जाती है.जबकि स्थानीय लोगो का आरोप है कि यहां फेंके जा रहे कचरा नियमित साफ-सफाई नहीं कि जाती है.वहीं यहां पर रखे पांच डस्टबिन में तीन डस्टबिन पूरी तरह से टूट -फुट गये है,जिन्हें हटाया नही जा रहा है,वहीं कचरा साफ करने वाले सफाई कर्मी दूसरे जगह से लाये जाने वाले कचरा डस्टबिन में फेंकने के बजाय बाहर फेंक देते है,जिसके कारण कचरा इधर-उधर फैलता रहता है.इस विषय में रानीगंज बोरो चैयरमैन मो0 मुज्जमिल शहजादा से बात किए जाने पर उन्होंने भी कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया, उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं .रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेन गुप्ता का कहना है कि जल्दी ही इस स्थान की पूरी तरह साफ़-सफाई कर सुव्यवस्थित करेंगे. माना जा रहा है कि बोरों में सफाई कर्मी की कमी होने के कारण ही यह सफाई नहीं हो पा रही है, पर सवाल यह उठता है की आखिर नियमित शहर के साफ सफाई क्यों नहीं हो पा रही है, प्रशाशन क्यों इसे नजर अंदाज कर रही है. यह रानीगंज वासियों के मन में एक प्रश्न चिन्ह बन कर उभर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली