नारायनकुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार पड़ने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए महिलाओं ने किया रास्ता अवरोध






 रानीगंज-ईसीएल के कुनस्टोरिया क्षेत्र में चलने वाली नारायनकुड़ी ओसीपी में (खुली खदानों) चलने वाले वाहनों को रोककर क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने ओसीपी में कोयला निकालने के लिये ईसीएल प्रबन्धन द्वारा ब्लास्टिंग के लिए घरों में दरारें पड़ने जिसके कारण इलाके के जलाशयों के सुख जाने का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति, सीएसआर के तहत विद्युतीकरण और सड़कों की मरम्मत की मांग के करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.विरोध प्रदर्शन सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था, जिससे ओसीपी का परिवहन पूरी तरह ठप पड़ गया था. ‌ इस बारे में स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ओसीपी में ब्लास्टिंग की वजह से घरों में दरारें आ रही हैं जब ओसीपी बन रहा था तब तो खनन के कारण इलाके के तालाब पूरी तरह से सूख गए थे. 4 महीने तक उनको पानी की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने ईसीएल के अधिकारियों से बात भी की थी तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगे जायज है और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.पर वह सिर्फ आश्वासन रह गयी. इससे पहले वह लोग एक दिन और शाम को आई थी, लेकिन तब कहा गया था कि अधिकारियों से अगर मिलना है तो सुबह आना होगा, वह आज अपने घरों का काम छोड़कर अधिकारियों से मिलने आई है तो अधिकारी कह रहे हैं कि वह बैठक के लिए जा रहे हैं. महिलाओं ने बताया कि उनके लिए रोज अपना काम छोड़कर आना संभव नहीं है. उनका सिर्फ इतना कहना है कि वह लोग जहां रहते हैं ,उसे मंडल पाड़ा में तत्काल पानी की व्यवस्था की जाए और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में ईसीएल द्वारा लोगों को बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं सिर्फ उनका इलाका ही वंचित क्यों रहे.अगर उनकी समस्याओं का समाधान नही की गयी तो और तेज आंदोलन की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर