रानीगंज नागरिक थाना कमिटी द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता





रानीगंज-काली पूजा के अवसर पर रानीगंज नागरिक थाना नगरी कमेटी की तरफ से शनिवार को रानीगंज स्कूल पाड़ा इलाके स्थित रानीगंज बॉयज हाई स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .इस प्रतियोगिता में करीब 800 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इनको उम्र के हिसाब से चार वर्गों में विभाजित किया गया था .इनको अपनी मर्जी के अनुसार चित्रकारी करनी थी . इस मौके पर यहां रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया, रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता, रानीगंज थाना अंतर्गत विभिन्न फांड़ियों के प्रभारी, रानीगंज नागरिक थाना कमेटी सदस्य अरविंद सिंघानिया, सौरभ चटर्जी, डॉक्टर शुभेंदु माझी ,राजा बनर्जी आदि उपस्थित थे . इस मौके पर मुजम्मिल शहजादा अंसारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज नागरिक थाना कमेटी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि रानीगंज थाना के अधिकारी न सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ,बल्कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस कमेटी में सभी धर्म के लोग शामिल हैं और सभी धर्म के लोग मिलजुल कर हर त्यौहार को मानते हैं. उन्होंने कहा कि यही रानीगंज की परंपरा है और इसी परंपरा को रानीगंज नागरिक थाना कमेटी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है .वहीं रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज नागरिक थाना कमेटी की तरफ से इस चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है .उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है ,कि वह इस थाने के प्रभारी रहे चाहे नहीं रहे नागरिक थाना कमेटी इसी तरह से काम करती रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच इसी तरह से सौहार्द का वातावरण रहना चाहिए, क्योंकि पुलिस के बिना पब्लिक और पब्लिक के बिना पुलिस अधूरी है. वही रानीगंज नागरिक थाना कमेटी के सदस्य अरविंद सिंघानिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज नागरिक थाना कमेटी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया है. इसे देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है .काफी अच्छे चित्रकारी की गई है. अब प्रतियोगिता के जज क्या फैसला लेते हैं वह बाद में देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है, कि इतनी तादाद में बच्चे चित्रकला की तरफ रुझान कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर