आसनसोल गोधूलि काली मंदिर कमिटी ने महिलाओं को प्रदान किया साड़ी




आसनसोल-आने वाले दिवाली तथा छठ त्यौहार को देखते हुए आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित गोधुलि काली मंदिर प्रांगण में गोधूलि काली मंदिर कमेटी द्वारा तकरीबन ढाई सौ महिलाओं के बीच साड़ियां बांटी गई । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे गोधूलि काली पूजा कमेटी द्वारा उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत अपने वक्तव्य में जितेंद्र तिवारी ने गोधूलि काली पूजा कमेटी के सदस्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस कमेटी के सदस्यों द्वारा हर समय सामाजिक कार्य किए जाते हैं वह बेहद सराहनीय है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस कमेटी के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए हैं उस समय भी वह उनके साथ मौजूद थे और आज भी त्योहार के इस मौसम में इस उल्लेखनीय कार्य के दौरान उनके साथ रहकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को आज साड़ियां प्रदान की जा रही है उनको भी धन्यवाद कि वह गोधूलि काली पूजा कमेटी के सदस्यों के आव्हान पर हमेशा आती हैं क्योंकि वह इस कमेटी के सदस्यों को अपने परिवार के रूप में मानती हैं यही वजह है कि हर समय वह उनके कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं इसके उपरांत जितेंद्र तिवारी ने खुद कई महिलाओं को अपने हाथों से साड़ियां प्रदान की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर