नबी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन




रानीगंज- नबी दिवस के मौके पर इस्लाम पर आधारित एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .यह प्रतियोगिता अंजुमन ईमदाद ए वहिमी तथा कारवाने अदब रानीगंज नामक संगठनों की तरफ से आयोजित किया गया था. इस बारे में जानकारी देते हुए रानीगंज टीडीबी कॉलेज की प्रोफेसर साबरा हिना खातून ने बताया कि नबी दिवस के मौके पर इस्लाम पर आधारित इस क्वीज प्रतियोगिता में तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया .इस प्रतियोगिता में रानीगंज के तमाम स्कूलों के बच्चे शामिल हुए .विभिन्न सरकारी स्कूलों के साथ-साथ मिशन स्कूल क्रीसेंट स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चे भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए. यहां पर बच्चों को चार विभागों में बांटा गया था. क्लास 3 से क्लास 5 तक के बच्चों को हजरत अबू बकर ग्रुप में रखा गया था , कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को हजरत उमर फारूक ग्रुप कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों को हजरत उस्मान गनी ग्रुप तथा अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के प्रतिभागियों को हजरत अली के नाम से बनाए गए ग्रुप में रखा गया था. उन्होंने कहा कि इसके पहले नबी दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम जैसे नात खानी स्पीच कंपटीशन आदि हुआ करते थे लेकिन इस्लामी क्विज कंपटीशन का यह पहला साल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर