डेंगू से महिला की मौत के पश्चात प्रशाशन हुआ सजग,की जा रही इलाके की साफ -सफाई





जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत में डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत होने पर जामुड़िया इलाके में इसे लेकर एक भय का माहौल बना हुआ है ,वहीं दूसरी प्रसाशन भी सजग हो गयी. ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से आसनसोल जिला अस्पताल के सीसीयू में वह महिला भर्ती थी. मृतका का नाम बुधनी हांसदा ( 37) साल है.जामुडिया नंदी गांव की रहने वाली थी, 20 अगस्त को बुखार से पीड़ित बीमार महिला को आसनसोल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में खून की जांच में उन्हें डेंगू होने का पता चला उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सीसीयू में शिफ्ट किया गया था. जिनका निधन हो गया .इस घटना में जामुड़िया क्षेत्र में लोगों में डेंगू का भय सता रहा है. कब कहां डेंगू का मच्छर काट जाय और डेंगू हो जाए. लोगों ने प्रशाशन पर दवाब दिया कि डेंगू से बचाव के लिए आसपास के स्थानीय इलाकों मे साफ सफाई जरूरी है .इसको देखते हुए आसनसोल नगर निगम और भी सतर्क हो चुका है, साफ सफाई के लिए जो भी कदम उठाने हैं वह उठा रहा है. इलाक़े में साफ सफाई के लिए नगर निगम ततपर हो चुका है,साफ सफाई की जा रही है. इसे सम्बन्ध में इस वार्ड के पार्षद मुदुल चक्रवर्ती ने कहा कि इस वार्ड में जो घटना घटित हुई है वह बहुत ही दुखद घटना है. आज सुबह में हमें यह जानकारी मिली कि आम बगान इलाके में स्थित एक ईंट भट्टा में कार्य करने वाली महिला को डेंगू से मौत हो गई है. हमने तुरंत ही उस जगह का मुआयना किया ओर इनके आसपास इलाकों में साफ़ सफाई करवाया गया है. इनके अलावा इस वार्ड के सभी जगहों साफ़ सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ,ताकि फिर से इस तरह की कोई घटना ना हो ओर यहां के सभी लोग सुरक्षित रह सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर