हाईवा की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत



जामुड़िया-रविवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ी अन्तर्गत परसिया ग्राम पंचायत के सिंघारन इलाके में स्थित तपसी इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय रवि सोरेन नामक एक व्यक्ति हाईवा (डंपर) की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना से नाराज इलाके के लोगों ने मारे गए उनके परिजन को मुआवजा देने की मांगों को लेकर कुछ देर तक सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. इस घटनाक्रम को लेकर तपसी इलाके में मातम का माहौल बन गया. इसके बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी उदिप सिंह ने कहा कि आज यहां पर एक बड़ी दुखद घटना घटी . यह व्यक्ति रोजाना दिनों की तरह आज भी ईंट भट्टा से कार्य कर साइकल से अपने घर की ओर जा रहा था तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया ,जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ,जिसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई . सभी लोग घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे है एवं उनकी मांग है कि जो व्यक्ति चला गया, वह फिर आपस तो नहीं आयेगा लेकिन हमलोग यह चाहते है कि जो लोग मारे गए है उनके परिजन को सही मुआवजा मिले ,ताकि उनके परिजन का पालन पोषण सही रूप से हो सके. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची एवं स्थानीय लोगों को समझा बूझकर प्रदर्शन को समाप्त कराया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर