रानीगंज-30 जुलाई को रानीगंज पब्लिक लाइब्रेरी में रानीगंज सिटी ऑफ ब्लैक डायमंड वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से एक रविंद्र नृत्य लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें सिर्फ विवाहित महिलाएं ही भाग ले सकती हैं. इसके अलावा यहां पर एक एग्जिबिशन कम सेल का भी आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन कर दिया गया. जिसमें इस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे .इस संदर्भ में संगठन के अध्यक्ष संजीव महंता ने बताया कि 30 जुलाई को पब्लिक लाइब्रेरी में उनके संगठन की तरफ से एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो सिर्फ विवाहित महिलाओं के लिए होगा. इसमें विवाहित महिलाएं रविंद्र नृत्य लोक नृत्य में हिस्सा लेंगी. इसके साथ ही यहां पर एक एग्जिबिशन कम सेल का भी आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को शक्ति नाम दिया गया है, क्योंकि महिलाएं ही असली शक्ति होती है. नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि उनका संगठन शुरु से ही महिला सशक्तिकरण तथा बाल विकास को लेकर काम करता रहा है. इस अनोखे कार्यक्रम को करने का उद्देश्य यह है कि अक्सर विवाहित महिलाएं अपने अंदर की प्रतिभा को समाप्त कर देती हैं, क्योंकि उन पर घर परिवार बच्चों की जिम्मेदारी आ जाती है किसी महिला में संगीत की प्रतिभा होती है तो किसी में नृत्य की प्रतिभा तो किसी में और किसी चीज की प्रतिभा लेकिन शादी के बाद महिलाएं यह सब कुछ नहीं कर पाती. जिस वजह से उनकी प्रतिभा नष्ट हो जाती है, लेकिन ऐसी महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए उनके संगठन की तरफ से इस अनोखे कार्यक्रम को किया जाने वाला है, जो की 30 जुलाई को पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है. उनके संगठन में ही ऐसे कई महिलाएं हैं जो अपने घर परिवार की जिम्मेदारी बखूबी संभालती हैं ,उसके उपरांत स्कूल में भी शिक्षिका के तौर पर काम करती हैं और इस संस्था को भी समय देती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही महिलाओं को उनकी प्रतिभा को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके साथ ही एक और कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी की हिस्सेदारी होगी. चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित और यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसके साथ ही एग्जिबिशन कम सेल लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है, न सिर्फ रानीगंज बल्कि दुर्गापुर आसनसोल से भी कई शादीशुदा महिलाओं ने इसमें हिस्सेदारी करने में दिलचस्पी दिखाई है और अपने नाम का पंजीकरण करवाया है. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में महिलाएं किसी से कम नहीं है. देश की राष्ट्रपति महिला है .हम लोग जिस प्रदेश में रह रहे हैं. उस प्रदेश के मुख्यमंत्री मातृशक्ति हैं ,यहां तक कि हालिया चंद्रयान परियोजना में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा कुछ ही दिनों बाद बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा मनाया जाएगा .वह भी मातृशक्ति की आराधना का त्यौहार है .उससे पहले इस आयोजन को किया जा रहा है. ताकि इस क्षेत्र की मातृशक्ति को नमन किया जा सके
इस मौके पर यहां संस्था के अध्यक्ष
संजीब मोहंता,सचिव शताब्दी नंदी,कार्यकारी सदस्य मनीषा मुखर्जी, कोषाध्यक्ष आशीष महतो के अलावा निरुपम कुमार,शुक्ल साधु
,अनिता औध्या ,प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ