शिल्पांचल में रही रथ यात्रा की धूम, रथ खींचने के लिए जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़





आसनसोल : रथयात्रा के अवसर परर मंगलवार को आसनसोल में भी इस्कॉन मंदिर के द्वारा रथ यात्रा निकाली गई। आसनसोल सेनरेले रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक भी शामिल हुए। उन्होंने झाड़ू लगाकर और रस्सा खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा इस्कॉन मंदिर से होते हुए आसनसोल शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए बुद्धा मैदान में जाकर समाप्त होगी। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से इस्कॉन मंदिर के द्वारा रथयात्रा निकाली जाती है। प्रतिवर्ष वे इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं। आज भी वह झाड़ू लगाकर और रथ का रास्ता खींचकर रथ यात्रा शुरू किए। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी उपस्थित थे। वहां 5 दिन तक पूजा अर्चना चलेगी। उसके बाद उल्टा रथ के दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और सुविधा सुभद्रा के साथ वापस इस्कान मंदिर लौटेंगे।

 वहीं दूसरी ओर पवित्र रथ यात्रा के दौरान आसनसोल के बुद्धा मैदान से हर साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा निकली यहां भी आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने भी अन्य भक्तों की तरह रथ की रस्सियों को खींचा इस मौके पर मलय घटक के अलावा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 ऐसा ही एक रथ यात्रा मिठानी से इस्कान मंदिर के द्वारा  शुरू की गई। जो सांता चित्रा होते हुए बुद्धा मैदान में जाकर समाप्त होगी। इस दौरान अखाड़ा दल हनुमान मंदिर कमेटी खड़मबाद के द्वारा यात्रा में शामिल सभी लोगों को लस्सी और शीतल पेय जल पिलाकर स्वागत किया गया। जिसमें संजय नोनिया, राणा, सूरज सिंह, राहुल सिंह, वरुण सिंह, विकास गिरी, अन्य कार्यकर्ताओं  ने मुख्य भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता