जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस किसान खेत मजदूर के नइ कमिटी की घोषणा



जामुड़िया- जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यलय में रविवार को किसान खेत मजदूर ब्लाक एक के नये कमिटी की घोषणा एक एक संवाददाता सम्मेलन कर किया गया. इस मौके पर ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ओर भी मजबूत ओर शक्तिशाली करने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में नये शिरे से सभी कमिटीयो की घोषणा की जा रही है, ताकि इस बार पंचायत चुनाव में सभी एक साथ मिलकर इलाकों के सभी ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत हो सके. जामुड़िया ब्लाक एक किसान सेल मजदूर के अध्यक्ष सनत भट्टाचार्य ने कहा कि 3 पंचायत ओर 13 वार्डो को लेकर कुल 41 लोगों की नये कमिटी की घोषणा आज की गई है. कमिटी का मुख्य कार्य यह होगा कि पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के दवारा किये गये सभी कार्य को पंचायत इलाकों में जा- जा कर जानकारी देते हुए अगर कहीं अभी कुछ कार्य बचे हुए है तो उस कार्य को इस पंचायत चुनाव से पहले पुर्ण करना होगा, ताकि कोई भी पंचायत इलाकों में चुनाव से पहले कार्य बाकी ना रहे.फिलहाल जिस तरह से राज्य सरकार के दवारा किसानों के लिए सभी सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है वह पहले की सरकार मे उपलब्ध नहीं हुआ करता था, लेकिन आज इस तृणमूल कांग्रेस की सरकार मे किसान अपनी अच्छी फसल पैदवार कर सुखी जीवन बिता रहे हैं .इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदीप मुखर्जी, चंद्रनाथ मुखर्जी ,अनिमेष बैनर्जी ,अब्दुल हाउस, लक्खीकान्त मुखर्जी ,शंकर मुखर्जी, कमालुदिन साहा, अभिषेक रूईदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन