जितेन्द्र तिवारी को नहीं मिली बेल, 14 दिनों की हुई जेल




आसनसोल : आसनसोल के चर्चित कंबल वितरण कांड में 9 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को जितेंद्र तिवारी को फिर से पेश किया गया जहां उन्हें आज भी मेल नहीं मिली एवं उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड रामकिशन बडंगाल में बीजेपी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ से 3 की मौत हो गई थी। जिसके आरोप में पूर्व मेयर आसनसोल के जितेंद्र तिवारी को आरोपी बनाया गया था। थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी इसी के तहत कार्रवाई करते हुए आसनसोल पुलिस ने जितेंद्र तिवारी को दिल्ली से गिरफ्तार करके आसनसोल के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पहले उन्हें 8 दिन के लिए पुलिस हिरासत के निर्देश दिए थे फिर पेशी के बाद 1 दिन के लिए पुलिस हिरासत  के निर्देश दिए थे। मंगलवार के दिन फिर से आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। इस पेशी के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी देखी गई। अब जितेन्द्र तिवारी 14 दिनों तक आसनसोल जेल में रहेंगे, जज ने उन्हें 14 दिन की जेल हिरासत में रहने का आदेश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर