उत्पादन बढ़ोतरी पर ईसीएल के सातग्राम एरिया महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को किया सम्मानित





रानीगंज : ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत प्योर सियारसोल कोलियरी इंक्लाइन में उत्पादन बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले शिफ्ट के पूरी टीम को सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीनियर ओवरमैन हिमाद्री चटर्जी माइनिंग सरदार रंजीत कुमार एवं राजा सरकार माला पहनाकर सम्मानित किया. इसके अलावा सभी शिफ्ट के कर्मियों को महाप्रबंधक ने लड्डू खिलाकर सम्मानित किया तथा उत्पादन के लिए कर्मियों को बधाई दी एवं प्रोत्साहित किया. मौके पर जेके नगर कोलियरी के एजेंट लालमणि चौधरी, प्रबंधक महेंद्र कुमार, कोलियरी के केकेएससी अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्योर सियारसोल इंक्लाइंन सातग्राम एरिया का एक प्रमुख इंक्लाइन है. यहां का उत्पादन पहले बहुत गिर गया था जिसका प्रमुख कारण ऐसे लोग हैं ,जो कर्मियों को काम में बाधा पहुंचाते हैं एवं काम छोड़कर जबरदस्ती समस्या में उलझा कर उत्पादन प्रभावित करते हैं ,ऐसे लोगों को यहां से बाहर कर देना है. कर्मियों को यह बात समझ में आ गई जिसके बाद कर्मियों ने मन लगाकर लगन से कार्य किया एवं उत्पादन में लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी की. जिससे बीते सप्ताह का उत्पादन डेढ़ गुना बढ़कर 974 टन हो गया, जहां प्रतिदिन पहले 100 टन उत्पादन होता था. आज 180-85 टन तक उत्पादन हो रहा है इसके लिए यहां के अधिकारी एवं कर्मी बधाई के पात्र हैं. इसलिए आज हमलोग बीते सप्ताह जो शिफ्ट उत्पादन में टॉप किया उसे सम्मानित किए, जिससे उनका उत्साह और बड़े तथा अन्य शिफ्ट के कर्मी भी रेस में आकर लगन के साथ कार्य करें एवं कोलियरी का उत्पादन और बढ़ाएं. इसलिए यहां के वर्करों को देखकर मैं भी अपने आप में सम्मानित महसूस कर रहा हूं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान