स्पोर्ट्स असेंबली एवं मिशन अस्पताल ने संयुक्त रूप से।किया चिकित्सा शिविर का आयोजन




  रानीगंज-सिर्फ खेल कूद ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों को हमेशा अंजाम देते आई रांनीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली द्वारा बुधवार को दुर्गापुर के मिशन अस्पताल एवं उसकी अनुषांगिक इकाई दविता आई केयर के चिकित्सकों द्वारा स्पोर्ट्स असेंबली के हॉल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मिशन अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर सत्यजीत बोस ने किस प्रकार हार्ट अटेक होने पर क्या उपाय करनी चाहिए इस पर कहा कि वर्तमान समय में देखा जा रहा है हार्ट अटैक बीमारी की संख्या में वृद्धि हुई है ,इससे बचाव की जरूरत है, मरीज की इस तरह की स्थिति हो जाने पर उसे तुरंत किसी हार्ट हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया जाए क्योंकि 2 घंटे के अंदर अगर मरीज को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी स्थिति सामान्य की जा सकती है.घरेलू इलाज एवं समय बर्बादी करने वाले मरीजों के परिजनों को काफी मुश्किल का सामना देखना पड़ता है. उन्होंने कहा कि नशे का सेवन से बचाव की जरूरत है,संयमित भोजन एवं नियमित व्यायाम से शरीर को चुस्त रखते हुए इससे बचाव संभव है,मिशन अस्पताल में हार्ट अटेक के रोगी पहुचने पर बिना समय की बर्बादी किये तत्काल इलाज आरम्भ कर दी जाती है.

  इस अवसर पर विभिन्न रोगों के करीब 20 की संख्या में चिकित्सक कैंप में उपस्थित थे .डॉक्टर कृष्ण कांति राय नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर जयनारायण नायक एवं डॉक्टर डी दुवा कार्डयोलॉजिस्ट, डॉक्टर मेघना, डॉ ललन कुमार, डॉक्टर गौरव शाह, डॉक्टर पार्थ पाल ,डॉक्टर अनिता राय के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई..संस्था।के अध्यक्ष पवन केजरीवाल ने कहा कि 100 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई,वहीं 95 लोगो ने नेत्र जांच करवाये.श्री बाजोरिया ने कहा कि इस कैंप में हमें अंचल के विशिष्ट हृदय रोग चिकित्सक सत्यजीत बोस द्वारा हर्ट संबंधित कई जानकारी मिली है, हार्ट अटैक से बचाव का उपाय भी उन्होंने बताए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता