रानीगंज : आम के पेड़ों को पट्टे पर देने की योजना के दिन ही राज्य सरकार द्वारा कई लाख रुपए खर्च कर बनाया गया ग्रीन हाउस जलकर खाक हो गया. यह ग्रीन हाउस मूल रूप से पेड़ लगाने और खेती करने के उद्देश्य से बनाया गया था, जो बल्लभपुर ग्राम पंचायत के बल्लभपुर माना क्षेत्र में स्थित जैव विविधता पार्क के क्षेत्र में स्थित है. गौरतलब हो कि यहां करीब 7 से 8 हजार आम के पौधे हैं, जिनमें विगत कुछ वर्षों से भारी मात्रा में आम का उत्पादन हुआ है, और 100 दिनों का काम ठप रहने के कारण उस विशाल क्षेत्र में रख-रखाव भी बहुत मुश्किल हो गया है. इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, बल्लभपुर ग्राम पंचायत ने आम के पौधे को पट्टे पर देने की योजना बनाई है, और इस योजना के बाद अचानक पार्क के अंदर बना ग्रीन हाउस जल कर राख हो गया. दमकल ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. इस संदर्भ मे बल्लभपुर ग्राम पंचायत की प्रधान ममता प्रसाद ने कहा कि कल ही आम के करीब 8000 पेड़ों को लीज पर देने का फैसला लिया गया था और आज एक ग्रीनहाउस चेंबर में आग लग गई. उन्होंने कहा कि यह किसी की साजिश भी हो सकती है ,ताकि पंचायत पेड़ों को लीज पर देने का कार्य न कर सके ,हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनको किसी पर शक नहीं है और उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच की मांग की.

0 टिप्पणियाँ