आमरा क जन पूजा पंडाल के उद्घाटन श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक ने किया





 जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत वार्ड संख्या दस स्थित निघा कोलयरी आमरा क जन कालीपुजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक एमके जोशी एवं विधायक हरेराम सिंह ने फिता काट कर किय. इस अवसर पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों में कोरोना के कारण यहाँ जो भव्य मेला का आयोजन किया जाता था वह नहीं हो पाया था ,ओर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए साधारण तरीके से पुजा किया गया था, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया गया है .इसे देखने के लिए इस बार लोग दूर दूर से आयेंगे. यहाँ पर श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक भी है .जब भी इस पुजा कमिटी को किसी प्रकार समस्या होते उन्हें महाप्रबंधक जी तुरंत ही समाधान करते हैं. यहाँ पर सभी धर्म के लोग निवास करते हैं , कोई भी त्यौहार ही सभी मिलकर एक साथ शान्ति पुर्ण तरीके से मनाते हैं .इसके खत्म होते ही आस्था का महापर्व छट पुजा है .इस पुजा को भी सभी को एक साथ मिलकर भाई चारे के साथ मनाना है. मौके पर श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रिजाउदिन, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, दिवेन्दु भगत,पार्षद उषा पासवान, अब्दुल हाउस, सोमनाथ चटर्जी, मुक्तीनाथ दुबे, बापी बनर्जी, विकास नोनिया, कल्यान महंती ,हिरालाल मुखर्जी ,मंगल हासदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर