रांनीगंज भाजपा मण्डल द्वारा एक की और से विरोध प्रदर्शन की गयी



रांनीगंज- रानीगंज भाजपा मंडल एक की तरफ से नेताजी सुभाष बोस के मूर्ति के निकट शनिवार को कोलकाता के करुणामई में टेट उत्तीर्ण परीक्षार्थियों पर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया .इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान शमशेर सिंह, सभापति सिंह, जयंता मिश्रा, देवी प्रसाद शर्मा, तपन चक्रवर्ती, रवि केसरी सहित भाजपा मंडल एक के तमाम कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे .इस मौके पर भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि जिस तरह से योग्य व्यक्तियों की नौकरी छीन कर पैसे के दम पर नौकरियां बेची गई है वह शर्मनाक है. उन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाले में संलिप्त सभी को कड़ी से कड़ी सजा देने और योग्य प्रत्याशियों को अविलंब नौकरी पर बहाल करने की मांग की.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर