जेके नगर कोलियरी में कार्यरत एसडीएल ऑपरेटर की ड्यूटी के दौरान मौत, नियमानुसार मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी की मांग पर श्रमिकों का प्रदर्शन




रांनीगंज : ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत जेके नगर कोलियरी में एसडीएल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बोगड़ा सेंटर सातग्राम के निवासी नंदा रजवार (53) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. इस विषय में साथ काम कर रहे श्रमिकों ने बताया कि ड्यूटी पर जाने से पहले ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे ,बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा उन्हें खदान में काम करने के लिए भेजा गया. ड्यूटी करने के दौरान वह खदान में गिर पड़े जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें कल्ला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सहकर्मियों ने बताया की नंदा रजवार की खदान में ही हुई मौत हो गई थी बावजूद इसे नॉर्मल डेथ बताने के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दिखाया गया कि अस्पताल में उनकी मौत हुई है, जिसके बाद श्रमिकों ने काम बंद कर शव के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ल. मृतक की पत्नी कारो देवी ने बताया कि खाना खाकर शाम 4:00 बजे वो ड्यूटी गए थे. इसके बाद मुझे जानकारी दी गई कि उनकी तबीयत खराब हो गई है एवं हालत फिर यहां आने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है. मौत किस कारण से हुई यह कुछ नहीं बताया गया. मृतक के आश्रितों में उनकी पत्नी कारो देवी के अलावा उनका पुत्र मुन्ना रजवार पुत्र पुत्र वधु सीमा देवी एवं 2 पोते हैं. घटना की खबर पाकर यूनियन नेता पहुंच गए एवं प्रबंधन के साथ बैठक की.घटना की सूचना पाकर बोगड़ा वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला कुमार हेला भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं प्रबंधन के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रबंधन हमेशा से ही अपने श्रमिकों का ध्यान नहीं रखती है जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं घटती रहती है.यह घटना अत्यंत ही दुर्भाग्य जनक है. नियमानुसार ऑन ड्यूटी डेथ बेनिफिट जो भी है वह मिलना चाहिए. इस विषय पर आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल के उपाध्यक्ष संजीत मुखर्जी ने बताया कि नंदा रजवार की शाम 4:00 बजे से ड्यूटी थी ड्यूटी के दौरान खदान में वह शाम 7:00 बजे के करीब किसी स्थान पर धक्का लगने से गिर गए जहां उनकी मौत हो गई। बावजूद इसके उन्हें नॉर्मल डेथ बताने के लिए उन्हें 8:00 बजे के करीब कल्ला अस्पताल ले जाया गया. इसी बीच हमारे एक युवा नेता ने देखा एवं कहा कि जब मौत हो गई है तो आगे की कार्रवाई की जाए बावजूद इसके उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हम लोगों की मांग है कि फेटल एक्सीडेंट बेनिफिट के तहत उन्हें मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी दी जाए. यूनियन के साथ बैठक के बाद सातग्राम एरिया के कार्मिक प्रबंधक संजय भौमिक ने बताया कि एसडीएल ऑपरेटर नंदा रजवार की काम के दौरान तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कल्ला अस्पताल ले जाया गया जाने के दौरान उसकी रास्ते मे मौत हो गई. नियमानुसार उनके पुत्र को नौकरी दी गई है जिसकी हाजिरी कल से चालू हो जाएगी. बाकी जो भी प्रावधान के अनुसार बेनिफिट है वह दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर