जामुड़िया/आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफीसर मृणमय मुखर्जी ने सोमवार को मिनी बस मालिकों के साथ बैठक की. इस बैठक में टोटो चालकों के लिए कुछ गाइडलाइन निर्धारित करने को लेकर चर्चा की गई. आरटीओ अधिकारी ने कहा कि टोटो इस गाइडलाइन के अनुसार ही चलेंगे.गौरतलब है कि मिनी बस रूट पर भी टोटो चालकों के द्वारा सवारियों को उठा लिए जाने से और उनके रूट में टोटो चलने से आक्रोशित मिनी बस मालिकों ने पिछले शुक्रवार से जमुड़िया से बस मिनी बस परिचालन को बंद कर दिया है.मिनी बस परिचालन को पुनः शुरू करवाने को लेकर आज जिला आरटीओ अधिकारी ने जिला आरटीओ कार्यालय में बैठक की. बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताते हुए जिला आरटीओ अधिकारी मृण्मय मुखर्जी ने कहा कि जमुड़िया मिनी बस परिचालन समस्या के समाधान को लेकर आज बैठक की गई थी,जिसमें जमुड़िया थाना के पुलिस अधिकारी, ट्राफिक अधिकारी, मिनी बस मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि, टोटो यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे. इस बैठक में टोटो के लिए एक गाइडलाइन निर्धारित किया गया. जिसके अनुसार टोटो चालक वनवे में अपना टोटो चलाएंगे. वे मिनी बस के रूट में नहीं आएंगे. वे मिनी बस से अपनी दूरी बनाकर रखेंगे इसका देखरेख करने के लिए ट्रैफिक पुलिस निगरानी करेगी. बैठक में हुई इस सकारात्मक चर्चा के बाद मिनी बस मालिकों ने मंगलवार से मिनी बस परिचालन शुरू करने का आश्वासन दिया .

0 टिप्पणियाँ