रांनीगंज- त्रिवेणी देवी भलोटिया कॉलेज के छात्र परिषद कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी,जिससे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया.ज्ञात हो कि मंगलवार को कॉलेज के तृणमूल छात्र संगठन के सदस्यों के दो गुटों में झड़प के बाद पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रेहान शाकिब समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था,और बुधवार को जब उन्हें आसनसोल जिला न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. इस घटना की खबर फैलते ही त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज की छात्र परिषद कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी, हालांकि इस तोड़फोड़ के बाद कॉलेज परिसर में कोई नजर नहीं आया. कॉलेज के सुरक्षा गार्ड से पूछे जाने पर उसने बताया कि वह कॉलेज के गेट पर खड़ा था,छात्र परिषद कार्यालय में हुआ,इसकी जानकारी उसे नहीं है ,हालांकि उसका कहना है कि दो लड़के पहुंचे,ततपश्चात तोड़फोड़ की आवाज जब वहां पहुंचा तो वे फरार हो गए ,वह कौन थे इसकी जानकारी नहीं है.


0 टिप्पणियाँ