रानीगंज -सीआरसोल राज हाई स्कूल में चलने वाली रानीगंज जूनियर हिंदी गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार दोपहर अचानक पांचवी कक्षा की एक छात्र द्वारा स्वयं को भूत ब बताते हुए दूसरी छात्रों पर आक्रमण करने की घटना की जांच विद्यालय प्रबंधन ने किया. एवं इस जांच के पश्चात विद्यालय के भार प्राप्त प्रधान शिक्षक सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया की उक्त छात्रा रानीगंज के गोपाल डांगा की रहने वाली है एवं वह एवं व मिर्गी के रोगी है. शुक्रवार को भी अचानक कक्षा में मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण ही अन्य छात्राएं आतंकित हो उठी. श्री द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की माता भी इस असामान्य रोग से पीड़ित है . उन्होंने बताया कि विद्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा छात्राओं की उपस्थिति 25% कम रही एवं जिस कक्षा में वह छात्रा पढ़ती है, उसमें भी मात्र 23 छात्राओं की उपस्थिति रही. उन्होंने बताया कि कई अभिभावक भी विद्यालय में आए थे एवं विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है की शीघ्र ही तीन तीन कक्षाओं के अभिभावकों को बुलाकर इस तरह के अफवाह को लेकर उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान की जाएगी. विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष अद्वैत कोनार ने बताया की इस तरह की मनगढ़ंत बातें कर विद्यालय में अफवाह फैलाई जा रही है ,एवं आज के इस वैज्ञानिक युग में भूत प्रेत की बात करना कहां तक उचित है .उन्होंने कहा कि फिलहाल उक्त छात्रा के स्वस्थ।होने तक विद्यालय आने के लिए मना किया गया है एवं वह छात्रा साइकिल से आती थी किंतु मिर्गी का रोगी होने के कारण उसे भविष्य में साइकिल से भी आने के लिए विद्यालय में आने के लिए मना किया गया है, ताकि रास्ता में इस तरह का दौरा ना पड़े. उसके अभिभावक को उसका उचित इलाज करने के लिए कहा गया है.

0 टिप्पणियाँ