दुर्गापुरः अग्रणी सांस्कृतिक परिषद की ओर से बेनाचिटी में स्थित अग्रणी क्लब के प्रांगण में बृहस्पतिवार की सुबह को खुटी पूजा का आयोजन किया गया इस दौरान उपस्थित पूर्व के विधायक प्रदीप मजूमदार नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कबी दत्तो, दोनंबर बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हालदार इलाके के पार्षद मधुसूदन मंडल एमआईसी हेल्प राखी तिवारी पार्षद दीपाली मंडल ,पार्षद असीमा चक्रवर्ती, एमआईसी प्रभात चटर्जी समाजसेवी बिपलब विश्वास सहित क्लब के अध्यक्ष रामकृष्ण मुखर्जी सचिव सोना चटर्जी कोषाध्यक्ष राजीव श्याम, अनिरुद्ध श्याम सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। वेद मंत्र के द्वारा खुटी पूजा का शुभारंभ किया गया। प्रदीप मजुदार ने बताया कि अग्रणी सांस्कृतिक परिषद की ओर से दुर्गा पूजा की आयोजन कीयाजाता है। दूर-दूर से पूजा देखने के लिए यहां पहुंचते हैं लोग काफी व्यवस्था की जाती है ताकि किसी भी लोगों की असुविधा ना हो इस बार भी धूमधाम से पूजा का शुभारंभ खुटी पूजा के द्वारा किया गया इस बार पूजा का थीम रंग का मेलाहै। और कहा कि 2 साल पूजा मैं आनंद नहीं कर पाया है इस बार हम लोग आशा करते हैं कि पूजा में लोग आनंद खुशी मना पाएंगे। क्लब के सदस्य राजीव श्याम ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा 55 तमा मनाई जा रही है जिसकी शुरुआत खुटी पूजा से की गई है विधायक की उपस्थिति में खुटी पूजा की शुभारंभ किया गया। इस बार पूजा का फिल्म रंग का मेला है लोगों को अच्छा लगेगा देखने में। 16 लाख के करीब का बजट बताया गया है पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा भी सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ