रांनीगंज-रविवार शाम को भाजपा के रानीगंज नगर मंडल और रानीगंज ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने काले बैनरों के साथ ''चोर धरो जेले भरो'' के नारे लगाये और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने रानीगंज के तार बांग्ला क्षेत्र से जुलश निकाला और रानीगंज बाजार क्षेत्र में परिक्रमा किया, और नेताजी सुभाष स्टेचू के समीप सभा किया और तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं और तृणमूल सुप्रीमो के खिलाफ नारेबाजी की. इस सभा में भाजपा के आसनसोल दक्षिण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परिमल माजी, रानीगंज शहर मंडल अध्यक्ष देब जीत खान, भाजपा के नेता सभापति सिंह, शमशेर सिंह, तपन चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ