आसनसोल : विधायक निधि से ₹4 लाख की लागत से एडीडीए के द्वारा आसनसोल जीटी रोड के किनारे ओल्ड स्टेशन स्कूल के समीप एक यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण करवाया गया है।जिसका उद्घाटन शनिवार को राज्य के कानून न्याय और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के पार्षद मोमीता विश्वास, सुदीप चौधरी, मदन मोहन चौबे, भानु बॉस, सहित टीएमसी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य में जब से ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से चौमुखी विकास हो रहा है। आसनसोल में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल बना। जहाँ अब सभी सुविधाएं उपलब्ध है। निशुल्क सीटी स्कैन की जा रही है। लैब के भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। आसनसोल में विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया। सड़क बिजली व्यवस्था भी बेहतर हुआ है। दिल्ली और कोलकाता शहर के जैसा आसनसोल शहर में वातानुकूलित यात्री प्रतिक्षालय है। जहां प्रतीक्षालय नहीं है। वहां प्रतिक्षालय बनाया जा रहा है। ताकि यात्रियों के आवागमन में सुविधा हो। वाममोर्चा के शासन काल के समय में आसनसोल और अब के आसनसोल में जमीन आसमान का फर्क हो गया है। तृणमूल सरकार के आने के बाद आसनसोल में काफी तेजी के साथ विकास हुआ है।

0 टिप्पणियाँ