आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन



रांनीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय ने गुरुवार को रानीगंज रेफरी एसोसिएशन के सहयोग से रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की.इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम ने गुब्बारे उड़ाकर और खिलाड़ियों को रेफरी से परिचित कराकर इसकी शुरुवात किया. इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल डॉ. कुलदीप एसएस, डीसीपी अभिषेक गुप्ता, एसीपी तथागत पांडे के अलावा रानीगंज थाने के सभी पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. टूर्नामेंट का फाइनल राउंड 26 जून को खेला जाएगा. पहले दिन के मैच में बाँसड़ा फुटबॉल टीम और श्याम सेल फुटबॉल अकादमी के बीच खेली गयी. प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मौजूद रानीगंज के प्रमुख पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी राजा मगोत्रा ​​को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि यह पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही देश के लिए कई पदक जीत चुका है. रेफरी एसोसिएशन द्वारा आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया . पुलिस आयुक्त ने कहा कि खेल एक ऐसा विषय है जिसके माध्यम से शरीर निर्माण के साथ-साथ समग्र मानसिक विकास संभव है, इसलिए युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की विशेष पहल की गई है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर