पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस



आसनसोल : आसनसोल मंडल ने आज (9.6.22) 14वें अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल के सभी 153 समपार फाटकों पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। श्री परमानंद शर्मा मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे आसनसोल, श्री बी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-II, श्री ए.के.दास वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सहित अन्य शाखा अधिकारिओं के साथ कुछ व्यस्त समपार फाटकों का दौरा किया और जागरूकता पत्रक वितरित किए, समपार फाटक के उपयोगकर्ताओं को सूचित किया कि यदि वे जल्दी में हो और बंद है तो ऐसी स्थिति में समपार फाटक पर आने वाली ट्रेन को नज़रअंदाज न करें उन्होंने आगे कहा कि समपार फाटक के उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक जब यह बंद हो या बंद हो रहा हो तो फाटक पार करने या फाटक के नीचे आने का जोखिम नहीं लेना चाहिए, । उन्होंने समपार फाटक के उपयोगकर्ताओं से भी बातचीत की और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक II और सभी शाखा अधिकारियों ने चितरंजन और रूपनारायणपुर के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 5 पर एक वॉकथॉन का भी आयोजन किया।

टीम आसनसोल मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाने के पीछे मूल उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को दोनों पक्षों को देखकर रेलवे लाइन को ध्यान से पार करने के लिए राजी करना है। यदि फाटक बंद है तो प्रयोक्ताओं को किसी भी प्रकार से समपार को पार नहीं करना चाहिए। यदि सड़क पर चलने वालों को आने वाली ट्रेन की आवाज सुनाई दे, तो उन्हें पार नहीं करना चाहिए। सभी को अपना वाहन बंद समपार फाटक के पहले रोकना चाहिए। मानवयुक्त (रक्षित)समपार फाटक को पार करते समय किसी को भी मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वास्तव में सभी सड़क उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए संरक्षा नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

समपार पर संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट से गुजरने संबंधी दिशा-निर्देश और बंद हालत में लेवल क्रॉसिंग से गुजरने के खतरों आदि के बारे में जागरूकता संबंधी पत्रक और ब्रोशर उपयोगकर्ताओं के बीच सभी 153 लेवल क्रॉसिंग गेटों में वितरित किए गए । आसनसोल मंडल के पूर्व रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा स्ट्रीट ड्रामा का आयोजन किया गया। समपार फाटकों पर पोस्टर बैनर लगाए गए। अधिकांश संपारों पर क्रासिंग गेट्स जागरूकता संदेश मेगा माइक का उपयोग करके प्रसारित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट रूप से बताया गया कि संरक्षा नियमों का उल्लंघन रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 160 के विरुद्ध है। इस अवसर पर समपार फाटकों पर संरक्षा मुद्दों पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण विद्यालय भूली में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आसनसोल और अंडाल में रेलवे स्कूल के छात्रों के बीच सिट एंड ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आसनसोल मंडल के कई मुख्य स्टेशनों पर दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर