जामुड़िया : जामुड़िया के धसना ग्राम स्थित ममुदपुर मौजा दाग नम्बर 471, 393 एवं 455 को जिला परिषद की और से 1971 में इस ग्राम के लोगों को आने जाने की सुविधा हेतू एक रास्ते का निर्माण किया गया. जिस रास्ते को अपने अधीन करने के लिए हिजलगोड़ा स्थित श्याम मेटालिक कारखाना लगातार चार दिवारी देकर घेरा बंदी का कार्य कर रहा था. इस रास्ते को बरकरार रखने के लिए स्थानीय लोगों ने राज्य की मुख्यमंत्री सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को एक पत्र दिया था. उसी रास्ते को लेकर कुछ दिनों पहले मुआयना करने के लिए जिला परिषद की और से प्रतिनिधि आया था ,जिसकी भनक लगते ही स्थानीय निवासीयों ने चारदिवारी के निर्माण को बंद करने की मांग की.उन्होंने कहा कि 144 धारा लागू होने के बावजूद भी यह करखाना 471 नम्बर दाग में फिर से अपना कार्य करना शुरू कर दिया, जब इसकी सूचना ग्राम निवासी को दिया तो मौके पर जामुड़िया थाना पहुँचे लेकर थाना पहुँचने के बावजूद भी खबर लिखे जाने तक चार दिवारी घेरा बंद का कार्य जारी था.


0 टिप्पणियाँ