रानीगंज : रानीगंज अंजुमन उर्दू बालिका विद्यालय की माध्यमिक का रिजल्ट खराब होने तथा स्कूल के शिक्षा का स्तर गिरने के खिलाफ छात्राओं के अभिभावकों ने विधायक तापस बनर्जी को ज्ञापन देकर स्कूल प्रबंधन कमेटी को भंग करने की मांग की है. मालूम हो कि इस स्कूल में 165 छात्राओं में से इस वर्ष 131 छात्राएं ही माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं, जिसमे दो द्वितीय श्रेणी एवं शेष 125 से अधिक छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं हैं.
इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा हेडमिस्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है.इसके कारण स्कूल के माध्यमिक का रिजल्ट काफी खराब हुआ है. स्कूल की प्रधानाध्यापिका शमीम अंजुम कोलकाता से आयी हैं, जिनका सेवानिवृत्त होने में केवल तीन साल बाकी हैं. स्कूल में शिक्षा के स्तर के सम्बंध में अब तक कोई कदम उठाया है.अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वह स्कूल के शिक्षा के स्तर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. नई कमेटी बनाने में भी वह अपने लोगों को पद पर बिठाना चाहते हैं ,इसलिए वर्तमान कमेटी को भंग किया जाए तथा साफ-सुथरी कमेटी का निर्माण किया जाए. इसी सिलसिले में लगभग एक सौ अभिभावकों का हस्ताक्षर कर ज्ञापन विधायक तापस बनर्जी को ज्ञापन दिया है और उन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कमेटी को भंग कर के किसी अनुभवी को ये जिम्मेदारी दें. मौके पर उपस्थित सभी अभिभावकों के प्रतिनिधि दल कमाल खान, हैदर अली, नसीम अख्तर और कमर जावेद ने विधायक को ज्ञापन दिया और उन्हें बताया के अगर इस पर एक्शन नहीं लिया तो हमलोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे.


0 टिप्पणियाँ