जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या छः के बेनाली कोलयरी में बुधवार की संध्या तृणमूल की और से आसनसोल लोकसभा उपनिर्वाचन में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के शानदार जीत हासिल करने को लेकर विजय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने कार्यक्रम कला को प्रस्तुत किया. मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि पहले इस वार्ड में तृणमूल कांग्रेस को वोट में बढ़त नहीं मिलती थी, पर आसनसोल नगर निगम चुनाव के समय भी तृणमूल को यहां से बढ़त मिला है ,ओर अभी कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से यहाँ के जनता ने भारी मतो से वोट देकर हमारे उम्मीदवार को 3 लाख वोट से जीत हासिल करा कर यहाँ से संसद बनाया है, उस में इस कोलियरी के जनता का भी बड़ा योगदान है. आने वाले चुनाव में यहाँ के सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्य कर्ता ओर भी मेहनत ओर लग्न से कार्य करेंगे ओर तृणमूल को जीत हासिल करवायेंगे.मौके पर ब्लाक एक के अध्यक्ष साधन राॅय शेख शानदार, संजय बैनर्जी ,बैसाखी बाऊरी, भोला हेला, बंदना रूईदास ,श्रवणी मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ