जामुड़िया-राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नजरुल शतवार्षिकी भवन में मां किचन का उद्घाटन किया गया. मां किचन का उद्घाटन करने का मुख्य उद्देश्य आसनसोल नगरपालिका के गरीब लोगों को दैनिक भोजन उपलब्ध कराना है. यहां पर मात्र 5 रुपए में चावल सब्जी दाल और अंडे दोपहर के भोजन में दिए जाएंगे.मां किचन सेंटर उद्घाटन समारोह में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधायक विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, अभिजीत घटक, वसीम उल हक समेत विभिन्न पार्षद मौजूद थे. शुक्रवार उद्घाटन के साथ ही गरीब लोगों को भोजन खिलाने की व्यवस्था शुरू की गई. मौके पर उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि जामुडिया सहित तीन विधानसभा क्षेत्र में मां किचन की शुरुआत की गई है, जहां 5 रुपए में लोगों को भरपेट खाना मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं में से यह परियोजना भी एक है, जिसका फायदा बंगाल के करोड़ों लोगों को मिलेगा. मेयर ने कहा कि जब से टीएमसी सरकार में आई है तब से गरीबों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है.


0 टिप्पणियाँ