शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में तृणमूल का महाजुलूस




आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में सोमवार को एक महा जुलूस निकाली। यह जुलूस आसनसोल के आश्रम मोड़ से शुरू होकर जीटी रोड, सिटी बस स्टैंड होते हुए गिरजा मोड़ के पास आकर समाप्त हुई। इस महा जुलूस का नेतृत्व राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर सह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने किया। इस जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के कई पार्षद के अलावा हजारों की तादाद में तृणमूल कांग्रेस के महिला, पुरुष, युवा, छात्र, कार्यकर्ता शामिल थे। इस महा जुलूस के माध्यम से आम नागरिकों से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव होगा। इसके लिए आज तृणमूल कांग्रेस के द्वारा एक महा जुलूस निकाल कर आम जनता से यह अपील किया गया कि वे लोग 12 अप्रैल के सुबह सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर