सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान के तहत वॉइसलेस संस्था के द्वारा स्ट्रीट डॉग के गले में बांधी गई रेडियम की पट्टी



रानीगंज- राज्य सरकार द्वारा चालू की गई सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर वॉइसलेस संस्था ने पुनः एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिससे दुर्घटना कम हो सके. दरअसल वॉइसलेस संस्था बेजुबान जानवरों को लेकर हर समय एक्टिव रहती है. इस बार भी वॉइसलेस संस्था के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी ने बताया कि अक्सर ही दुर्घटनाओं की  वजह बेजुबान स्ट्रीट डॉग खाने की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं ,जिसे बचाने के चक्कर में दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन के शिकार हो जाते हैं, इसे कम करने के लिए ही हमने स्ट्रीट डॉग के गले में एक रेडियम का पट्टा बांधा है, जिससे सामने से आती गाड़ी की लाइट से कुत्ते के गले में बंधी रेडियम के बेल्ट चमकने लगेगी जिससे वाहन चालक सावधान हो जाएंगे, और दुर्घटना टल जाएगी.सौरभ मुखर्जी ने कहा की इस पूरे अभियान में बल्लभपुर फाड़ी के आईसी तापस मंडल साथ दिया. उन्होंने हर कदम पर हमारी मदद की है.ज्ञात हो कि संस्था की तरफ से रोजाना 150 बेजुबान जानवरों को भोजन करवाया जाता है .इसके साथ ही बीमार जानवरों का इलाज भी संस्था की तरफ से किया जाता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर