मिनी बस चालक के साथ ऑटो चालकों बीच मारपीट के विरोध में मिनी बस परिचालन ठप्प




आसनसोल : शिल्पांचल में विभिन्न रूटों पर ऑटो एवं टोटो की भरमार की वजह से आए दिन टोटो, ऑटो व मिनी बस चालकों के बीच विवाद व मार-पीट कोई नई बात नहीं है। ऑटो और टोटो के बाढ़ के बीच सवारियों को बैठाने के लिए जहां-तहां जाम लगाकर की बात करते रहते हैं तथा मिनी बस चालकों के साथ मारपीट भी करते रहते हैं। आए दिन इन लोगों के बीच थमता नजर नहीं आ रहा है। सवारी बैठाने को लेकर एक बार फिर रविवार की देर शाम मिनी बस चालक खलासी और ऑटो चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके विरोध में मिनी बस चालकों ने सोमवार को ऑटो चालकों को गिरफ्तार करने की मांग पर मिनी बस परिचालन ठप कर दिया। मिनी बस चालकों का कहना था कि ऑटो चालक मिनी बस चालकों को काफी परेशान कर रहे हैं। वे अपने रूट में ना चल कर मिनी बस के रूट के सवारी को भी उठा ले रहे हैं। मना करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। शनिवार की शाम भी ऑटो चालकों ने एक मिनी बस के चालक और खलासी को पिटाई कर दी। इसलिए हमलोगों की मांग है कि इन दोषी ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस घटना की सूचना पाकर आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया सिटी बस स्टैंड पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे मिनी बस चालकों को समझाया बुझाया और ऑटो चालको के ऊपर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ और परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान राजूआहूवालिया ने कहा कि कल शाम को मिनी बस चालक और ऑटो चालकों के बीच कुछ विवाद हो गई थी। मिनी बस चालक आज सुबह मिनी बस के अन्य चालकों को बताया। जिसके बाद ये लोग प्रदर्शन करने लगे। मिनी बस कर्मचारी ऑटो चालकों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे। हालांकि यूनियन किसी को भी अपने हाथ में कानून लेने का इजाजत नहीं देता है।जो लोग दोषी हैं। उनके ऊपर कार्यवाही होगी।लेकिन अभी नगर निगम का चुनाव 12 फरवरी को है। 14 फरवरी को मतगणना होगी। उसके बाद वे मंत्री मलय घटक और आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक के साथ बैठकर इस समस्या का निदान निकालेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता