रानीगंज-आसनसोल नगर निगम का चुनाव में एक बार फिर से टीएमसी ने नगर निगम में अपना कब्जा जमा लिया है. नगर निगम चुनाव के बाद राज्य सरकार की तरफ से दुआरे सरकार जगह-जगह लगाई जा रही है. रानीगंज के भी कई स्कूलों में राज्य सरकार की योजना दुआरे सरकार शिविर लगाई गई, जिसमें लाभ लेने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई पड़ी.रानीगंज के स्कूल पाड़ा स्थित रानीगंज बॉयज हाई स्कूल में लगाए गए शिविर में 91 और 93 नंबर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद राजू सिंह, आलोक बोस उपस्थित थे. दोनों नवनिर्वाचित पार्षद जनता की सेवा में तत्पर दिखाई पड़े.वहीं दूसरी तरफ हुसैन नगर स्थित उर्दू हाई स्कूल में भी दुआरे सरकार शिविर लगाया गया जहां 35 नंबर वार्ड टीएमसी पार्षद अख्तरी खातून और 89 नंबर वार्ड टीएमसी पार्षद मुजम्मिल उर्फ शहजादा अंसारी मौजूद थे.अख्तरी खातून इस दौरान खुद लोगों की मदद करती नजर आई. अख्तारी खातून ने कई लोगों के फॉर्म खुद भरे.इस शिविर में सबसे ज्यादा मांग महिलाओं के लिए चालू की गई लक्ष्मी भंडार के लियर देखी गयी. सीआरसोल राज हाई स्कूल में 36 नम्बर वार्ड के पार्षद दिवेन्दु भगत लोगो के फार्म लेने से फार्म भरने तक के काम मे लोगो के मदद करते नजर आये. पार्षदों का कहना है कि लक्ष्मी भंडार के फॉर्म की मांग इतनी है कि उसके लिए फॉर्म कम पड़ जा रहे हैं.पार्षदों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से जनता की सुविधा के लिए एक के बाद एक नई योजना लागू की है उसका लाभ जनता बेशक उठा रही है और इसी का नतीजा है कि हर एक चुनाव में टीएमसी की जीत हो रही है, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही जनता का भरपूर प्यार टीएमसी को मिलेगा और इस बार सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा.

0 टिप्पणियाँ