आसनसोल ननि द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कालीपहाड़ी में होटल तोड़ा गया




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अपने इलाकों में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। बराकर के बाद आसनसोल के विभिन्न इलाकों में नगर निगम पुलिस को लेकर अवैध निर्माण तोड़ रही है। गुरुवार को आसनसोल के कालीपहाड़ी इलाके में स्थित निवेदिता बस टर्मिनस के निकट बने एक अस्थायी होटल को तोड़ दिया गया। इस दौरान आसनसोल निगम के कानुनी सलाहकार सुदीप्तो घटक ने कहा कि सात दिन पहले इस होटल के मालिक को उनका होटल यहां से हटाने को कहा गया था। जब सात दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना होटल नहीं हटाया तो नगर निगम की टीम ने आकर इस होटल को हटा दिया। वहां अन्य अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि सभी की जांच की जाएगी जांच में अगर पता चलता है कि वह भी अवैध हैं तो उनपर भी कार्यवाही की जाएगी। होटल मालिक साधन पाल का कहना है कि उनके पास ट्रेड लाइसेंस बिजली का बिल सहित तमाम सरकारी कागजात रहने के बावजूद उनके होटल को गिराया जा रहा है। जबकि उनका होटल अस्थायी है लेकिन वहीं पास में ही अवैध तरीके से बने स्थायी मकानों को कुछ नहीं किया जा रहा है। क्या सारा कानुन उन्हीं के लिए है? उन्होंने बताया कि उनकी मां को कैंसर है। अगर रोजगार का एकमात्र जरिया यह दुकान नहीं रहेगा तो यह अपनी मां का इलाज भी नहीं कर पाएंगे। दूसरी तरफ इन दुकानदारों के वकील देवज्योति मुखर्जी ने कहा कि मामले पर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है इससे पहले कि अदालत का फैसला आए उससे पहले ही दुकानों को तोड़ा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर