सागरदिघी विधायक बायरन विश्वास के घर में भीषण आग, घायल होकर अस्पताल में भर्ती

शमशेरगंज के डाकबंगला इलाके में हादसा, दमकल की कई गाड़ियों ने संभाला मोर्चा



मुर्शिदाबाद-शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला इलाके में शनिवार दोपहर सागरदिघी के विधायक बायरन विश्वास के घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटों और घने काले धुएं से पूरा इलाका ढक गया. घटना के दौरान विधायक बायरन विश्वास के घायल होने की भी जानकारी सामने आयी है.



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस समय घर में आग लगी, उस वक्त विधायक बायरन विश्वास मौके पर मौजूद थे. आग की चपेट में आने से वह घायल हो गये. आनन-फानन में उन्हें वहां से निकालकर स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बताया गया कि डाकबंगला स्थित यह मकान विधायक के परिवार का पैतृक आवास है.परिवार का बीड़ी व्यवसाय भी इसी से जुड़ा हुआ बताया गया है. आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गये.


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गयी. हालांकि, आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त