महासप्तमी पर दक्षिण कोलकाता के प्रसिद्ध लेक कालीबाड़ी पहुंचे भाजपा राज्य अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, मां दक्षिणकाली के चरणों में टेका मत्था



कोलकाता: साधकों की अटूट आस्था, भक्ति और ऐतिहासिक कहानियों का संगम स्थल दक्षिण कोलकाता के साउदर्न एवेन्यू क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लेक कालीबाड़ी में महासप्तमी के पावन अवसर पर भारी भीड़ देखने को मिली। हर दिन की तरह आज भी हजारों श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। महासप्तमी के इस विशेष दिन पर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भी लेक कालीबाड़ी पहुंचकर मां के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।



लेक कालीबाड़ी की मुख्य अधिष्ठात्री देवी मां दक्षिणकाली हैं, जिन्हें 'मां करुणामयी' के रूप में भी पूजा जाता है, जिसका अर्थ है कि वह अपने उन भक्तों पर विशेष दया और कृपा बरसाती हैं, जो सच्चे और शुद्ध हृदय से उनकी आराधना करते हैं। मंदिर पहुंचने पर लेक कालीबाड़ी के मुख्य सेवक नितौचंद्र बसु ने उनका स्वागत किया। शमिक भट्टाचार्य ने मुख्य सेवत के हाथों से मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।



राज्य की शांति, उन्नति और समृद्धि की कामना

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाहर आकर सीएन (CN) न्यूज़ चैनल के कैमरे से बात करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने मां के दरबार में राज्य की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों के माहौल पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि पहले के समय में दुर्गा पूजा को स्वतंत्र रूप से और खुलकर आयोजित करने में कई तरह की बाधाएं आती थीं।


महासप्तमी के इस खास मौके पर शमिक बाबू लेक कालीबाड़ी परिसर में बने दुर्गा पूजा पंडाल में भी पहुंचे। वहां उन्होंने महासप्तमी की आरती में पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया और मां दुर्गा की आराधना व अर्चन में तल्लीन नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त