कोलकाता: विजया दशमी के पावन अवसर पर उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध बाग बाजार सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने पारंपरिक 'सिंदूर खेल' में बड़े उल्लास के साथ हिस्सा लिया। मां दुर्गा की विदाई से पहले महिलाओं ने देवी को सिंदूर और मिठाई अर्पित की, और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुखद भविष्य की कामना करते हुए 'शुभ विजया' की बधाइयां दीं। इस पारंपरिक रस्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ