आठ साल बाद महाबीर झंडा अखाड़ा के पुराने मार्ग को खोलने की पहल

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा




रानीगंज। रानीगंज में पिछले आठ वर्षों से बंद पड़े महाबीर झंडा अखाड़ा जुलूस के पुराने मार्ग को फिर से चालू करने की दिशा में पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अखाड़ा जुलूस के पुराने मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की स्थिति के साथ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया गया।



निरीक्षण के दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट के डीसीपी सेंट्रल, एसीपी सेंट्रल, रानीगंज थाना प्रभारी, पंजाबी मोड़ थाना प्रभारी, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिव मंदिर से राजाबांध मोड़, हिल बस्ती मोड़, चूड़ीपट्टी मोड़ होते हुए एआर रोड और जेएल नेहरू रोड तक पुराने रूट का निरीक्षण किया।


इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति का आकलन किया और विचार किया कि जुलूस के दौरान यातायात को सुचारू रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस तरह की व्यवस्था की जा सकती है।


पुलिस की इस पहल को आठ वर्षों से बंद पड़े पुराने मार्ग पर फिर से अखाड़ा जुलूस निकालने की संभावना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पुराने मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति और इससे संबंधित आगे की व्यवस्था को लेकर अभी अंतिम निर्णय की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त