Slide 1 Slide 2 Slide 3

मैडक्स स्क्वायर में राजकुमार राव ने बजाया ढाक, सौरव गांगुली और डोना के साथ किया फिल्म का प्रचार

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ को लेकर प्रशंसकों में दिखा उत्साह



कोलकाता- दुर्गापूजा के उल्लास के बीच कोलकाता के मशहूर मैडक्स स्क्वायर पूजा पंडाल में उस समय उत्साह और बढ़ गया, जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक साथ नजर आए। मौका था सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ के प्रचार का। इस दौरान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली भी मौजूद रहीं।



फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका निभा रहे राजकुमार राव ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में ढाक बजाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस अंदाज को देखने के लिए पंडाल में मौजूद प्रशंसकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सौरव गांगुली और डोना गांगुली ने भी दुर्गापूजा के माहौल का आनंद लिया। फिल्म के प्रचार के दौरान तीनों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।



गौरतलब है कि विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही इस बायोपिक में सौरव गांगुली के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय क्रिकेट में उनके ऐतिहासिक योगदान को पर्दे पर दिखाया जाएगा। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक कप्तानी और नेतृत्व क्षमता के लिए चर्चित सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में पहले से ही उत्सुकता है। दुर्गापूजा के दौरान मैडक्स स्क्वायर में हुए इस प्रचार कार्यक्रम ने फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा को और तेज कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त