कोलकाता, 20 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके के पास स्थित 22, राइफल रेंज रोड (Kolkata-19) पर महानवमी के पावन अवसर पर एक लावारिस टिफिन कैरियर (डिब्बा) मिलने से भारी इलाके में हड़कंप मच गया। टिफिन बॉक्स के भीतर संदिग्ध वस्तु होने की आशंका के चलते तुरंत बम होने की अफवाह फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों और पूजा घूमने निकलेM लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कोलकाता पुलिस की विशेष बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और यातायात को कुछ देर के लिए नियंत्रित किया।
बॉम्बे स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने जब उस संदिग्ध टिफिन कैरियर की गहन जांच-पड़ताल की, तो राहत की सांस ली गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि उस टिफिन बॉक्स में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं थी, बल्कि वह पूरी तरह से एक सामान्य और लावारिस डिब्बा था। पुलिस के स्पष्टीकरण के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई। महानवमी के दिन इस तरह की अफवाह फैलने से कुछ देर के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की भी सांसें अटक गई थीं।

0 टिप्पणियाँ