बैरकपुर, 4 अक्टूबर: बैरकपुर के नोना चंदनपुकुर एथलेटिक क्लब की ओर से रविवार को वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर सुबह से ही इलाके में उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में राज्य के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौस्तुभ बागची, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रत्ना देवनाथ और बैरकपुर विधानसभा के पूर्व विधायक शीलभद्र दत्ता मौजूद रहे।
अतिथियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया और खेलकूद के जरिए शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व पर जोर दिया। क्लब की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर राज्य के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, “यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे खुद भी तैराकी में काफी रुचि है। सांसद रहते हुए मैंने इस तैराकी क्लब के विकास के लिए विकास निधि देने की इच्छा जताई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने वह राशि लेने से इनकार कर दिया था।”

0 टिप्पणियाँ