जामुड़िया बाजार में भाजपा ने खोला सेवा शिविर

जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन, दुर्गापूजा में जनसेवा और सामाजिक एकता पर दिया जोर




जामुड़िया। दुर्गापूजा के अवसर पर जामुड़िया बाजार में भाजपा की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गोत्सव के दौरान आम लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने पर जोर दिया।


देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और जनसेवा का भी प्रतीक है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करना और आम लोगों के साथ खड़े रहना सभी का दायित्व है।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नाजमिन, तीसरे मंडल के अध्यक्ष दीप बनर्जी, पहले मंडल के अध्यक्ष पिनाकी राय, महासचिव टोटन मोदक और अनिरुद्ध पासवान, उपाध्यक्ष रामशी साव और सन्नी सिंह, पन्नालाल रुइदास, सरस्वती केवरा, अशोक नोनिया और काजल सिंह उपस्थित थे।


इसके अलावा युवा मोर्चा के दीपक रायचौधरी, महिला मोर्चा की टुम्पा भंडारी, किसान मोर्चा के उत्तम रुइदास और लल्टू रुइदास सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त