रानीगंज : पंजाबी मोड़ स्थित रामबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव के पूजा पंडाल में भाजपा नेता एवं पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी चैताली तिवारी के साथ पहुंचे। दोनों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
पूजा पंडाल में पहुंचने पर दुर्गोत्सव कमेटी के सदस्यों ने जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी का स्वागत किया। उनके आगमन से कमेटी के सदस्यों में उत्साह देखा गया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज ओझा भी उपस्थित थे। सभी ने मां दुर्गा के दर्शन कर दुर्गोत्सव के अवसर पर अपनी आस्था प्रकट की।
गौरतलब है कि दुर्गापूजा के दौरान रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं और लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कर रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ