कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब आसनसोल में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में आज सुबह आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडालों में उमड़ने वाली भीड़, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
कोलकाता की घटना से सबक लेते हुए पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि प्रशासन की इस सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों के बीच आसनसोल में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न होती है या नहीं।

0 टिप्पणियाँ