रानीगंज की पांच दुर्गापूजा समितियों को पीबीटीवी श्रेष्ठो पूजा पुरस्कार

आकर्षक सजावट, बेहतर व्यवस्था और अनुशासित आयोजन के लिए किया गया सम्मानित



रानीगंज- दुर्गापूजा के दौरान उत्कृष्ट आयोजन, आकर्षक पंडाल और बेहतर व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में पीबीटीवी की ओर से श्रेष्ठो पूजा पुरस्कार 2026 वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पांच दुर्गापूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया गया.



पुरस्कार प्राप्त करने वाली समितियों में रानीगंज रेलवे रिक्रिएशन क्लब, ईस्ट कॉलेजपाड़ा सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, शिशुबागान मैदान सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी और राजबाड़ी मोड़ स्थित उदय संघ सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी शामिल हैं.इन समितियों को आकर्षक सजावट, पूजा पंडाल की सुंदरता और अनुशासित आयोजन के लिए सम्मान प्रदान किया गया. इसके अलावा महिलाओं द्वारा संचालित प्रमिला संघ को भी श्रेष्ठ पूजा आयोजन के लिए पुरस्कृत किया गया.



आयोजकों के अनुसार, इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य दुर्गापूजा समितियों के प्रयासों को पहचान देना तथा पूजा के दौरान बेहतर प्रबंधन, कलात्मक सजावट, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है.पुरस्कार मिलने से पूजा समितियों के सदस्यों में उत्साह देखा गया.

समारोह में रानीगंज श्री सीताराम जी मंदिर के कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला, समाजसेवी अशोक अरोड़ा और पप्पू गढ़वाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.



कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने दुर्गापूजा समितियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर, व्यवस्थित एवं आकर्षक पूजा आयोजन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त