गैंगरेप, जमीन कब्जे और चुनाव बाद हिंसा के आरोपों में तृणमूल पंचायत प्रधान गिरफ्तार



दक्षिण 24 परगना, 4 अक्टूबर: दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के पानाकुआ ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस प्रधान भोला सरदार को डायमंड हार्बर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोला सरदार पर गैंगरेप, जमीन पर कब्जा, तोड़फोड़ और 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई आरोप हैं।



पुलिस के अनुसार, विष्णुपुर थाने में भोला सरदार के खिलाफ इन मामलों को लेकर कई शिकायतें दर्ज थीं। बताया जा रहा है कि वह जेल में बंद विधायक दिलीप मंडल का करीबी है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही भोला सरदार फरार चल रहा था।




शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के बाहर से भोला सरदार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त