लॉरी से पिग आयरन चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दुर्गापुर से जामुड़िया जा रही लॉरी को पंजाबी मोड़ के पास बनाया निशाना, चालक ने थाने में दी शिकायत



रानीगंज: रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में दुर्गापुर से पिग आयरन लोड कर जामुड़िया जा रही एक लॉरी से माल चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद लॉरी चालक अरविंद गिरि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे.



अरविंद गिरि के अनुसार, वह दुर्गापुर से पिग आयरन लेकर जामुड़िया जा रहे थे. रात में उन्होंने अपनी लॉरी को पंजाबी मोड़ सर्विस रोड स्थित रामबागान के पास खड़ा किया और खाना खाने चले गये. कुछ समय बाद लौटने पर लॉरी से लगभग 400 किलो पिग आयरन खाली देखकर वह हैरान रह गये. 


चालक ने बताया कि पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक अन्य वाहन उनकी लॉरी के पीछे लाकर खड़ा किया गया और उसी के जरिए लॉरी से माल उतार लिया गया.इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.


अरविंद गिरि ने कहा कि उन्होंने पुलिस से आधिकारिक शिकायत की है, ताकि चोरी गये माल का जल्द पता लगाया जा सके और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त