पारिवारिक विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला, हत्या की कोशिश का आरोप



मालदा, 3 अक्टूबर: पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश करने का आरोप पति पर लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार सुबह इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के नूतन नघरिया नीचूटोला इलाके में हुई।

परिवार और पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीचूटोला निवासी कस्तूरी बीबी की करीब 12 वर्ष पहले इलाके के रहने वाले नूर आलम शेख से शादी हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।



परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही नूर आलम अपनी पत्नी कस्तूरी बीबी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। करीब चार महीने पहले कस्तूरी के परिवार की ओर से नूर आलम के खिलाफ इंग्लिश बाजार थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पेशे से मजदूर नूर आलम कुछ महीने पहले दूसरे राज्य में टावर के काम के लिए गया था और तीन दिन पहले ही घर लौटा था।


परिवार के मुताबिक, शनिवार सुबह कस्तूरी अपने पिता के घर में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक नूर आलम वहां पहुंचा और कथित तौर पर धारदार चाकू से उनकी पेट पर हमला कर दिया। हमले में कस्तूरी गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ीं। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।


इसके बाद घायल कस्तूरी को पहले स्थानीय ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना को लेकर आरोपी पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त