रानीगंज : जे के नगर में 55 वर्षीय महिला की हत्या की घटनाओं की जांच के लिए कोलकाता से सीआईडी की विशेष टीम सोमवार को जेके नगर पहुंची. टीम ने घटनास्थल की 3डी मैपिंग के जरिए हर कोने की तस्वीर लेकर रूट मैप तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की. घटनास्थल पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
गत 5 अक्टूबर को पहली और 10 अक्टूबर को दूसरी हत्या की घटना हुई थी. इनमें एक मामला 55 वर्षीय अनीता शर्मा हत्याकांड का है. पुलिस फांड़ी से महज 200 मीटर की दूरी पर इस तरह की घटनाएं होने से पूरे कोयलांचल में भय का माहौल है.



0 टिप्पणियाँ